यदि ईसाई देशों में सर्प की छवि बुरी है, तो एशियाई देशों में इसके विपरीत उसे उसकी बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और संकल्प-शक्ति के लिए आदर मिलता है। सर्प-पुरुष भावुक और सुखद है, उसमें हास्य-बोध है। सर्प-स्त्री सुंदर होती है और अपनी सुंदरता के कारण अक्सर लोकप्रिय रहती है। जापान में जब किसी स्त्री की तारीफ़ करनी होती है, तो आमतौर पर कहते हैं: "मेरी प्रिय, आप सचमुच एक सर्प हैं"। पश्चिमी देशों में यह तारीफ़ कुछ और ही अर्थ में सुनाई देती।